बहराइच *राष्ट्र धारक दल की बैठक में निर्णय लोक सभा चुनाव लड़ेगे ये हैं दल के वादे*मनोज त्रिपाठी.

जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न करने, सनातनी मंदिर-मठों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने आदि दावों के लागू न होने के विरोध में शनिवार को राष्ट्रधारक दल ने बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने व विभिन्न वादों को लागू करने पर सहमति बनी।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रधारक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने, मतांतरण विरोधी कानून, सीएए, यूसीसी, एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने आदि के वादे किए। लेकिन उन पर अभी तक अमल नहीं हुआ। जिससे सनातनियों में भारी रोष है। जिसको लेकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की गई है। जिसके तहत विभिन्न लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े कर चुनाव लड़ा जाएगा। साथ ही सनातन हितैषी सभी 30 कार्यों को लागू करवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय ने कहा कि न्यायालयों की समय सीमा छह माह, सांसद व विधायक केा मिलने वाली एक से अधिक पेंशन बंद करवाना एक देश एक टैक्स के वादे लागू करवाए जाएंगे। बैठक में विवेक त्रिपाठी, मांशू दीक्षित, रवि जायसवाल, हरि ओम पाठक, संतोष जायसवाल, दिव्यांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    श्रीमेघ सिंह डिग्री कालेज आबिदगढ़ आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर, राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर निरंतर अग्रसर,

    राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर निरंतर अग्रसर आगरा के ब्लैक खंदौली के अंतर्गत श्रीमेघ सिंह डिग्री कालेज आबिदगढ़ आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के रेल्वे स्टेशन विस्तार में एक २१ साल की युवती ने रेल्वे पटरी पर कूद कर कर ली आत्महत्या

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत रेल्वे स्टेशन विस्तार में प्रेम संबंध टूटने के कारण एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय युवती का…

    Leave a Reply