जंगल से आती थी अजीब आवाज, पुलिस ने मारा छापा, दंग रह गए सब

एटा. एटा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. मौके से पुलिस ने तीन शातिर अवैध असलहा तस्करों को फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार किया गया. वही मौके से 10 बने-अधबने तमंचे, कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की. पूरा मामला जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के तुर्कीपुरा के जंगलों का है. पुलिस ने तीन शातिर असलहा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पुलिस ने 10 बने-अधबने अवैध तमंचों तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई के लिए प्रयुक्त एक पल्सर बाइक भी बरामद की.

असलहा तस्करों द्वारा पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. आरोपी पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते थे. तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में 2000-2500 रुपये में बेचते थे और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. आशंका जताई जा रही है कि आगामी चुनावों में इन अवैध हथियारों का प्रयोग करने के लिए भी इन का निर्माण किया जा रहा था.

एसएसपी राजेश कुमार सिंह द्वारा शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई.

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया, ‘ जनपद एटा में मलावन पुलिस और हमारी स्वाट टीम की ओर से एक बहुत ही अच्छा कार्य हुआ है. जनपद एटा की ये बहुत बड़ी उपलब्धि है. तमंचे की फैक्ट्री पकड़ी गई है, जिसमें 10 तमंचे बने-अधबने बरामद हुए हैं. एक अद्धी भी बरामद हुई है. तमंचा बनाने के ढेर सारे उपकरण बरामद हुए हैं. तीनों बदमाश शातिर अपराधी हैं और कई बार जेल जा चुके हैं. इनके विरुद्ध हिस्ट्री शीट और एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रहे हैं. पूरी टीम को अपनी तरफ से 25 हजार रुपये का नकद इनाम भी देने जा रहा हूं.’

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply