आगरा पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी

आगरा पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के दर्शन किए। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके मुगलिया स्मारकों का अवलोकन किया।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दोपहर को पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वह हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। दरगाह में चादरपोशी कर मन्नत का धागा खोला फिर उसे पुन: बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके स्मारकों का अवलोकन किया। दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, चौपड़, तुर्की सुल्तान पैलेस, ख्वाब गाह, मरियम पैलेस, जोधाबाई पैलेस का अवलोकन किया।

TN NEWS 24 से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी जगह है। हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। कहा कि तीन वर्ष पहले भी वह यहां आए थे। दरगाह में आने के बाद मिलने वाला सुकून बयां नहीं किया जा सकता। एएसआई द्वारा यहां संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। योगी सरकार ने भी इस इलाके के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply