गैस रिसाब के चलते सिलेंडर में लगी आग, दुकान स्वामी झुलसा

फतेहपुर सीकरी। रविवार सुबह कस्बे मे मिठाई की दुकान पर सिलेंडर में गैस के रिसाब के चलते आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया वही दुकान संचालक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।


कस्बे के मोहल्ला सराय मारूफ में तोताराम की मिठाई की दुकान है। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दुकान के लिए मिठाइयां तैयार करने के दौरान सिलेंडर में लगे पाइप से गैस रिसाब हो गया जिससे सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैलने लगी। आग लगती देख स्थानीय लोगों आग बुझाने की कवायत में जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व पालिका कर्मी पानी के टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से वमुश्किल आग पर काबू पाया। वही आग बुझाने के प्रयास में तोताराम गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार हेतु सीएससी भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया।

संवाददाता: अब्दुल कदीर

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन   गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी   सूरत। लगातार हो…

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    Leave a Reply