साइबर फ्रॉड पर पुलिस की तत्काल कार्यवाही, वापस हुई धनराशि

फतेहपुर सीकरी। विगत 3 मार्च को सेना मे  तैनात सूबेदार के खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए 38000 कट गए। पीड़ित की सूचना पर संज्ञान लेते हुए सीकरी पुलिस ने आवेदक की धनराशि वापस करने की कार्यवाही शुरू कर दी। रविवार को उक्त धनराशि पीड़ित को वापस मिल गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई।


जानकारी के अनुसार रूप सिंह पुत्र मांगेलाल निवासी उन्देरा सेना भवन में सूबेदार पद पर कार्यरत है। विगत 3 मार्च को रूप सिंह के एसबीआई खाते से 38,000 रूपए कट गए। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा सीकरी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा तत्काल मामला संज्ञान में लेते हुए एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कटी हुई धनराशि को होल्ड करते हुए आवेदक की धनराशि को रिफंड करने की कार्यवाही शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश अनुसार रविवार को उपरोक्त धनराशि रिलीज कराई गई है।

संवाददाता: अब्दुल कदीर

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply