एक हफ्ते के अंदर करनी है बेटी की शादी, बदले में खाली चेक देगा पिता, मनचाहा पैसा भर सकता है दामाद!

एक हफ्ते के अंदर करनी है बेटी की शादी, बदले में खाली चेक देगा पिता, मनचाहा पैसा भर सकता है दामाद!

सोशल मीडिया पर एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स अपनी बेटी की शादी के बदले दूल्हे को मनचाहा पैसा ऑफर करता नजर आया. आखिर मामला क्या है?

किसी भी पिता के लिए उसकी बेटी की शादी जिंदगी का सबसे बड़ा इवेंट होता है. भारत में तो जैसे ही बेटी का जन्म होता है, वैसे ही पिता सेविंग्स शुरू कर देता है. हर पिता का सपना होता है कि वो अपनी लाड़ली की शादी धूमधाम से करे. पहले रिश्तेदारों के जरिये लोग शादी के रिश्ते तय करते थे. इसके बाद मैट्रिमोनियल साइट्स का दौर आया, जहां लोग अपने पसंद के अनुरूप दूल्हा ढूंढते थे. लेकिन बीते कुछ समय से शादी के लिए दूल्हा ढूंढने का एक नया तरीका सामने आया है.

समय के साथ लोगों की लाइफ में सोशल मीडिया का प्रभाव काफी बढ़ गया है. हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है. इस वजह से अब एक ऐसा समूह भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है, जो लड़कियों की शादी के लिए रिश्ते यही ढूंढने लगा है. इंस्टाग्राम पर ऐसे कई एकाउंट्स मौजूद हैं, जिसपर कुंवारी लड़कियां अपने लिए दूल्हा तलाशती नजर आती हैं. ऐसे ही एक अकाउंट पर एक पिता ने अपनी बेटी के लिए वर की तलाश की है.

दूल्हे को मिलेगी ये फैसलिटी

वायरल हो रहे वीडियो को हरियाणा का बताया जा रहा है. वीडियो में पिता के साथ उसकी बेटी भी नजर आ रही है. शख्स ने कहा कि उसे एक हफ्ते में अपनी बेटी की शादी करनी है. जो भी उसकी बेटी से शादी करेगा, उसे वो ब्लैंक चेक देगा, जिसपर अमाउंट दूल्हा ही लिखेगा. वीडियो बनाने वाले ने जानकारी देते हुए कहा कि शख्स का कबाड़ का बिजनेस है. इससे पैसों की कोई कमी नहीं है. जो भी उसकी बेटी से शादी करेगा, उसे जमकर पैसे दिए जायेंगे.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply