शराब और खोआ में बिक गए दरोगा जी, प्रधान ने दोस्ती में की गद्दारी

‘एक पेटी शराब और खोया भेजो, अधिकारियों को देना है…’, मैनपुरी के दारोगा ने ग्राम प्रधान को किया फोन, ऑडियो वायरल

Mainpuri News: कथित ऑडियो में इंस्पेक्टर ने विभाग के कई लोगों के नाम भी गिनाए, जिनको शराब पहुंचानी है. इंस्पेक्टर यह भी कह रहे हैं कि सबको बांटने के बाद उनकी टीम तो रह जाएगी, उसकी भी व्यवस्था प्रधान को करनी होगी.

यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक इंस्पेक्टर ने ग्राम प्रधान से होली के अवसर पर शराब और खोया पहुंचाने की मांग कर डाली. इंस्पेक्टर द्वारा एक पेटी शराब और दो किलो खोया मांगने का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया में मामला उजागर होने के बाद उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. फिलहाल, ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर मैनपुरी के प्रभारी निरीक्षक थाना कुरावली मोहर सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें इंस्पेक्टर ग्राम प्रधान रसेमर अमन से फोन पर होली के लिए शराब की बेटी और खोया पहुंचाने की डिमांड कर रहे हैं. साथ ही इसका जिक्र किसी से न किए जाने की बात भी कह रहे हैं.

कथित ऑडियो में इंस्पेक्टर ने विभाग के कई लोगों के नाम भी गिनाए, जिनको शराब पहुंचानी है. इंस्पेक्टर यह भी कह रहे हैं कि सबको बांटने के बाद उनकी टीम तो रह जाएगी, उसकी भी व्यवस्था प्रधान को करनी होगी.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply