भदोही के ‘लाल’ अतुल मिश्र ने 94वें रैंक के साथ उत्तीर्ण की UPSC की परीक्षा।*

विजय दुबे की रिपोर्ट

भदोही के ‘लाल’ अतुल मिश्र ने 94वें रैंक के साथ उत्तीर्ण की UPSC की परीक्षा।*

*औराई क्षेत्र के बसंतापुर निवासी प्रो बी पी मिश्र के पुत्र है अतुल मिश्र।*

भदोही। औराई क्षेत्र के बसंतापुर निवासी स्व श्याम नारायण मिश्र व स्व प्रभावती देवी के पौत्र और प्रोफेसर बी पी मिश्र के इकलौते पुत्र अतुल मिश्र ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 94वीं रैंक प्राप्त करके परिवार तथा जनपद का नाम रोशन किया है। अतुल मिश्र की सफलता के बाद परिजनों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है, लोग अतुल की सफलता पर उनकी मेहनत और लगन की तारीफ करते नही थक रहे है। मालूम हो कि अतुल मिश्र के नाना ब्रज चन्द्र मिश्र और नानी सावित्री देवी की हार्दिक इच्छा थी कि अतुल डीएम बने और अतुल ने अपने परिजनों के इच्छा को पूरा करके दिखाकर एक मिशाल पेश की।

जानकारी के मुताबिक बसंतापुर निवासी प्रोफेसर बी पी मिश्र जो मिजोरम विश्व विद्यालय में भौमिकी और प्राकृतिक संपदा संसाधन संकाय प्रमुख तथा सीनियर प्रोफेसर है, उनके इकलौते पुत्र अतुल जिनकी प्रारम्भिक शिक्षा मिजोरम में हुई और इलाहाबाद से केन्द्रीय विद्यालय ओल्ड कैम्प से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त करके दिल्ली में ही सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गये और अपनी मेहनत व लगन की वजह से देश भर में संघ लोक सेवा आयोग की 2023 की परीक्षा में 94वें रैंक के साथ सफलता प्राप्त की। अतुल की माता जी विधुकला गृहणी है लेकिन उन्होने भी हिन्दी और समाजशास्त्र से मास्टर डिग्री ली है, अतुल की बहन शिप्रा भी मिजोरम विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है। मालूम हो कि अतुल मिश्र के परिवार में उनके पांच बड़े पिताजी है। अतुल के बड़े पिता शिव प्रकाश मिश्र ने खुशी जाहिर करते हुए अतुल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अतुल के सफलता पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

के ‘लाल’ अतुल मिश्र ने 94वें रैंक के साथ उत्तीर्ण की UPSC की परीक्षा।*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply