क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

*क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ*
फतेहपुर सीकरी/आगरा 1 मई। बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज कराही फतेहपुर सीकरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का विधि विधान से पूजा अर्चना कर अथिति गण भाजपा नेता के के भारद्वाज,पंडित लक्ष्मी नारायण शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया और उद्घाटन मैच फतेहपुर सीकरी एवं रायभा की टीम में हुआ अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किया। टॉस रायभा की टीम ने जीता। कुल 40 टीमों ने निशुल्क पंजीकरण कराया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता के के भारद्वाज ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में आज युवा मोबाइल,लैपटॉप और वीडियो गेम से खेल अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे है। जबकि खेल से शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास होता हैं। उन्होंने सभी से खेल भावना से खेलने का अनुरोध करते हुए शुभकामनाएं दी।
आयोजक कॉलेज प्रबंधक विश्वेंद्र कुमार सरपंच ने बताया कि सभी मैच कैमरा की निगरानी होंगे। प्रथम विजेता टीम को 21000 नगद और ट्रॉफी और द्वितीय विजेता टीम को 11000 नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इस दौरान कॉलेज प्रबंधक विश्वेंद्र कुमार सरपंच, पंडित लक्ष्मी नारायण शास्त्री, राजेंद्र शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार, शिशु प्रधान, दुर्गा प्रसाद शर्मा, भूदेव प्रसाद आदि प्रमुख सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply