ब्लॉक खंदौली कार्यालय परिसर मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खंदौली स्थित विकास खंड कार्यालय परिसर मे आयोजित योग कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान इंस्ट्रक्टर के तौर पर सचिव यशवेंद्र कुमार द्वारा सभी को सूर्य नमस्कार एवम योग के विभिन्न आसन कराए।

एडीओ पंचायत पंकज यादव द्वारा सभी को प्रतिदिन योग करने की शपथ दिलाई गई व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का समय आ गया है,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया, ब्लॉक प्रमुख ने सभी से प्रतिदिन योग करने की अपील की उन्होंने कहा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है।

इस दौरान एडीओ पंचायत पंकज यादव, एडीओ आईएसबी ऋषि कुमार, एडीओ सहकारिता कमलकांत, ग्राम सचिव राजकुमार, बृजमोहन कुशवाह, वीरेंद्र सिंह, यशवेंद्र कुमार, गौरव शर्मा, संजय सिंह, अमित रावत, बीटी, ब्लॉक स्टाफ मुकेश सोनी, चंद्रप्रकाश, मनोज, मूलचंद एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पिछली मानसून के दौरान जनता में उठे सड़क-रास्तों तथा उनकी गुणवत्ता संबंधी मुद्दे की जांच के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर गठित हाई-लेवल कमेटी की रिपोर्ट में बीलीमोरा नगरपालिका में साबित हुए भ्रष्टाचार पर विभागीय आदेशों का पालन न होने तथा भ्रष्ट अधिकारियों को क्लीन चिट दिए जाने के मामले में तत्काल जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    गुजरात प्रदेश के बीलीमोरा नगर पालिका में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में पाए गए भ्रष्टाचार के संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में उत्तर भारतीय समुह विवाह समिति द्वारा द्वितीय सामुहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन विधायक/ मेयर नगर सेवक की रही उपस्थित

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में उत्तर भारतीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में शनिवार को उत्तर भारतीय संस्कृति…

    Leave a Reply