बहराइच * बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई श्रद्धांजलि* मनोज त्रिपाठी.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के आह्वान पर बूथ स्तरीय राजीव गाँधी वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत आज सेनानी ग्राम शेखापुर में बूथ प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह के संयोजकत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रघुपति सिंह जी के समाधि स्थल पर पीपल बरगद, नीम व तुलसी का पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि जननायक माननीय राहुल गाँधी जी के द्वारा विगत एक जुलाई से 20अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गाँधी जी के जयंती तक बूथ स्तरीय राजीव गाँधी वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत किया गया था जिसे विगत कल 5जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथों पर वृक्षारोपण अभियान का शुरुआत किया गया है। उसी क्रम में हम सब कांग्रेस जन गांव गांव-पांव पांव तथा नगर नगर-डगर डगर जाकर बूथवाइज वृक्षारोपण अभियान को संचालित कर रहे हैं। जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को युद्धस्तर पर जुटने को कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के उप प्रधानमंत्री तथा कई बार केन्द्रीय मंत्री रहे संविधान सभा के संस्थापक सदस्य व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि भी है इसलिए यह वृक्षारोपण उनके लिए भी सच्ची श्रद्धांजलि है। ताकि उनके स्वप्नों के अनुरूप देश व समाज हरा भरा रहकर पर्यावरण सुरक्षित व संरक्षित रहे। इस अवसर पर सेवादल के पूर्व अध्यक्ष व दाण्डी यात्री इन्द्र कुमार यादव, दलित अधिकार टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष मूलचन्द राव झाली सिंह प्रदीप पंडित रामराज सिंह मनोज सिंह रज्जब अली नसीम इदरीसी उमेश तिवारी रमजान सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply