स्मारक के अंदर पहुंचा गैस सिलेंडर

*फतेहपुर सीकरी न्यूज़–*

विश्व धरोहर स्मारक बुलंद दरवाजा परिसर में बनी बिरयानी- दो सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से हटाया

आगरा में फतेहपुसीकरी में बुलंद दरवाजा परिसर में गैस चूल्हे पर बिरयानी पकाई गई। इसका वीडियो वायरल होते ही एएसआई विभाग में हड़कंप मच गया। लापरवाही बरतने पर दो सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। फतेहपुरसीकरी में बुलंद दरवाजा विश्व धरोहर स्मारक है। हर साल जायरीन यहां जियारत के लिए आते हैं। रविवार को भी जायरीनों की बहुत भीड़ पहुंची थी। इसी भीड़ में एक परिवार ने बुलंद दरवाजा परिसर में सिलेंडर लगाकर पतीले में बिरयानी बनाई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो की जानकारी होते ही एएसआई विभाग ने उस परिवार को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वो परिवार नहीं मिला। पुरातत्व विभाग के संरक्षक सहायक दिलीप सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। कड़ी कार्यवाही करने को अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

परोसी जा रही है बिरयानी-परिसर में अंदर कैसे पहुंचा गैस सिलेंडर

22 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा सिलेंडर रखा हुआ है। उसके पास ही एक महिला बैठी है, जो बड़े से भगौने से बिरयानी निकाल कर परोस रही है। आसपास गंदगी भी बहुत दिख रही है। वीडियो में स्मारक के अंदर की गदंगी भी सवाल खड़े कर रही है। विश्व धरोहर स्मारक के लिए बहुत सारे नियम होते हैं। संरक्षित रखने के लिए एएसआई सुरक्षाकर्मियों को नतैनात करने से लेकर पर्यटकों की बहुत सारी गतिविधियों को प्रतिबंधित रखते हैं। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि सिलेंडर, भगोना, चावल, मांस आदि परिसर के अंदर पहुंचा कैसे। सुरक्षाकर्मियों ने क्या चैकिंग की और जिस समय बिरयानी बन रही थी। उस समय किसी को जानकारी क्यों नहीं हुई। किसी भी विश्व धरोहर स्मारक में खाना बनाना या इस तरह की अन्य गतिविधियां करना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी पिरसर में सिलेंडर पहुंच गया। परिसर में जायरीनों के लिए दुकानें भी लगी हुई हैं। जिसकी शिकायत एएसआई द्वारा थाने में की गई है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply