बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिसरन पुरवा में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l कुदरत का बेहद मार्मिक और दुखद मंजर देखने को मिला। जलील नाई का बेटा मुनव्वर (करीब उम्र 30 वर्ष) अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से लाही की पराली लेकर घर लौट रहा था। तभी दोपहर करीब 12 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर हीं मौत हो गई शायद उसे क्या पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। अचानक आसमान से गिरी आकाशीय बिजली ने पलभर में उसकी सांसें छीन लीं। मेहनत करने वाला परिवार का सहारा यह युवक यूं ही काल के गाल में समा गया। पीछे रोता-बिलखता परिवार छोड़ गया।मनोज त्रिपाठी 8081466787.बहराइच l
Updated Video





Subscribe to my channel





