गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल कम्पाउंड में साईनाथ कैंटीन में 10 वर्षों से अस्पताल की बिजली के व्यावसायिक उपयोग का गंभीर मामला, विद्युत अधिनियम एवं MOU के उल्लंघन का आरोप
**6.26 लाख रुपये की वसूली ब्याज सहित करने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग**
**सूरत।** ट्रेनिंग नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित साईनाथ कैंटीन में पिछले लगभग 10 वर्षों से अस्पताल की बिजली का उपयोग कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कैंटीन के बिजली कनेक्शन, बिजली खपत और सरकारी राजस्व को हुए संभावित नुकसान को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016 से 2021 तक के 57 महीनों में मात्र 11,238.1 यूनिट बिजली की खपत दर्शाई गई, जिसका मासिक औसत 197.18 यूनिट था। जबकि वर्ष 2021 से 2026 तक के 66 महीनों में 81,266.30 यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जिसका मासिक औसत 1,981.13 यूनिट रहा।
इन आंकड़ों के आधार पर 57 महीनों की अवधि में अनुमानित 1,01,685.15 यूनिट कम बिजली खपत दर्शाए जाने से लगभग 6,26,381 रुपये का सिविल दावा सरकार के समक्ष लगाया गया है। इस राशि की ब्याज सहित वसूली तथा जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई ह
जानकारी के अनुसार, कैंटीन शुरू होने से अगस्त 2026 तक कुल 90,463.50 यूनिट बिजली की खपत हुई, जिसके एवज में कैंटीन संचालक से कुल 6,55,397.03 रुपये की वसूली की गई।
इस मामले में सिविल के इंचार्ज तत्कालीन अधीक्षक डॉ. पारुल वडगामा तथा ट्रेनिंग नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से अश्विन नटवरलाल पंड्या के बीच हुए MOU की शर्त क्रमांक 06 में स्पष्ट उल्लेख है कि आवंटित जगह पर बिजली का कनेक्शन कैंटीन संचालक अपने खर्च पर प्राप्त करेगा तथा बिजली का बिल नियमित रूप से भरने की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।
इसके बावजूद कैंटीन द्वारा अलग बिजली कनेक्शन नहीं लिए जाने और अस्पताल की बिजली का व्यावसायिक उपयोग किए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे
**इस मामले में निम्नलिखित कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन का भी मुद्दा उठाया गया है:**
1. Electricity Act, 2003 की धारा 12, 13, 14 एवं 126।
2. GERC Electricity Supply Code, 2015 के क्लॉज 4.111, 4.112 एवं 8.3(4)।
3. कैंटीन संचालन से संबंधित MOU की शर्त क्रमांक 06 का उल्लंघन।
इस गंभीर मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं सूरत जिला कलेक्टर को भी शिकायत प्रस्तुत की गई है।
**प्रमुख मांगें:**
1. पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
2. सरकारी बिजली के कथित दुरुपयोग और वास्तविक बिजली खपत का ऑडिट कराया जाए।
3. सरकारी राजस्व को हुए लगभग 6.26 लाख रुपये के नुकसान की ब्याज सहित वसूली की जाए।
4. मामले में जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर FIR दर्ज की जाए।
5. MOU की शर्तों का पालन नहीं कराने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
6. पिछले 10 वर्षों के बिजली कनेक्शन, बिलिंग एवं भुगतान से संबंधित सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं।
**सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब MOU में कैंटीन संचालक को अपने खर्च पर अलग बिजली कनेक्शन लेने और नियमित बिल भरने की स्पष्ट जिम्मेदारी दी गई थी, तो पिछले 10 वर्षों तक इस शर्त का पालन क्यों नहीं कराया गया? अस्पताल प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? सरकारी बिजली का कथित व्यावसायिक उपयोग किसके संरक्षण में होता रहा?**
प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराई जाए और सरकारी राजस्व को हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




