गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के नगर सेविका श्रीमती उर्मिला शैलेंद्र त्रिपाठी के पति श्री शैलेंद्र त्रिपाठी ने विस्तार के बच्चों के भविष्य के लिए सरकार से विस्तार में विद्यालय चालू करने हेतु पत्र लिख कर संबंधित अधिकारी को सूचित किया जिसमें लिखा गया कि
माननीय संबंधित अधिकारी महोदय,
विषय: हमारे विस्तार में सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने हेतु निवेदन।
हमारे विस्तार में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूर वर्ग के अनेक परिवार निवास करते हैं, जिनके बच्चे आर्थिक अभाव के कारण अच्छी शिक्षा से वंचित रह रहे हैं।
अतः हमारे विस्तार में लड़के एवं लड़कियों दोनों के लिए सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्था करने का विनम्र अनुरोध है।
हमने सोसाइटी में सर्वे कर शिक्षा हेतु प्रवेश इच्छुक बच्चों की सूची तैयार की है, जो आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। कृपया इस सूची का सदुपयोग करते हुए बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आवश्यक व्यवस्था करने की कृपा करें।
आपकी जनहितकारी पहल अनेक गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने में सहायक होगी।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




