धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम

।। कोसी कलां।।
धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम

पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ झंडा विसर्जन, रामलीला संस्थान के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद
कोसीकलां (मथुरा)। नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े श्री रामलीला महोत्सव कोसीकलां का झंडा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान किए गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडे का पूजन कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया गया। इसके बाद परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार झंडा विसर्जन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

इस अवसर पर श्री रामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग, संयोजक खगेंद्र सिंह, सत्यनारायण पुरोहित एवं मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री जी, नवल किशोर उर्फ नवल भगत जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। झंडा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान रामलीला महोत्सव से जुड़ी परंपराओं और उसके सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि नगर की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस महोत्सव के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लोगों को मिलती है।

गौरतलब है कि कोसीकलां में आयोजित होने वाला श्री रामलीला महोत्सव नगर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में विशेष स्थान रखता है। प्रतिवर्ष रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर रावण वध और भरत मिलाप तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया जाता है। इन आयोजनों को देखने के लिए नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रामलीला महोत्सव के दौरान निकलने वाली धार्मिक झांकियां, शोभायात्राएं और विभिन्न लीलाएं नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। झंडा विसर्जन कार्यक्रम के साथ ही श्री रामलीला महोत्सव से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का विधिवत समापन हुआ। अंत में सभी ने भगवान श्रीराम से नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

संवाददाता –विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में अब चोरों से पुलिस के आला अधिकारी भी सुरक्षित नहीं

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में पुलिसकर्मी का घर भी सुरक्षित नहीं! जहांगीरपुरा के साकार अपार्टमेंट में PSI के बंद फ्लैट में 4.66 लाख रुपये…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर नई सिविल हॉस्पिटल में मरीजों++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत नई सिविल अस्पताल की बड़ी पहल: अब एक्स-रे और सीटी स्कैन की रिपोर्ट सीधे मरीजों के WhatsApp पर मिलेगी **मरीजों को रिपोर्ट…

    Leave a Reply