आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़, 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी आगरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के रंगों से सराबोर होने जा रही है। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आई.टी.एच.एम. संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (GTIFF-2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भारत सहित 15 से अधिक देशों की सार्थक, सामाजिक और कलात्मक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शकों के लिए फिल्मों की स्क्रीनिंग पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।

 

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में फ्रांस से अभिनेत्री मरीन बोर्गो, मॉस्को से फिल्म निर्देशक अलेक्जेंड्रा, इटली से गायिका मारिया, मुंबई से प्रसिद्ध अभिनेत्री विभा रानी , अमेरिका से अभिनेत्री क़शिश अग्निहोत्री बाजपेयी और व्हेनेझुएला से अल्फ्रेड, विभा रानी एक्ट्रेस मुंबई से एवं कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने की। इस अवसर पर फेस्टिवल के संस्थापक एवं निदेशक सूरज तिवारी सहित मंचासीन अतिथियों का माला, पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

फेस्टिवल के संस्थापक एवं निदेशक सूरज तिवारी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री आज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक विशाल व्यावसायिक और रोजगारपरक क्षेत्र बन चुकी है। इसमें युवाओं के लिए अभिनय, निर्देशन, लेखन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, एनीमेशन और तकनीकी क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।लेकिन युवाओ को पढंना होगा और गंभीर होना होगा।

उन्होंने कहा कि आगरा और आसपास के जिलों के युवाओं को इस उद्योग से जोड़ना, फिल्म निर्माताओं को सरकारी सहायता एवं प्रोत्साहन दिलाने की दिशा में प्रयास करना और शहर में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को विकसित करना फेस्टिवल के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में दस दिवसीय फिल्म मेकिंग की प्रायोगिक कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं एक फिल्म तैयार की है। इस फिल्म को भी फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय फिल्म निर्माण से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। एनीमेशन के कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। इससे आगरा और आसपास के जनपदों के विद्यार्थियों को फिल्म एवं मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

प्रथम ओपनिंग फ़िल्म :
खचाखच भरे ऑडिटोरियम में फ़िल्म फेस्टिवल के पहले दिन स्क्रीन हुई ” महामहिम दीदीजी मुर्मू ” फीचर फ़िल्म महामहिम राष्ट्रपति के जीवन की कहानी पर आधारित थी, दर्शक देखकर अभिभूत हुए और फ़िल्म आई थी राजस्थान माउंट आबू से , फ़िल्म की अदाकार संपा मंडल भी दिल्ली एन एस डी से आई थी, साथ ही निर्देशक पम्पोज़ मिश्रा , प्रभा मिश्रा भी आये थे । इसके साथ ही ब्रह्माकुमारीज सेंटर के आगरा के लगभग सब सेंटर्स से दर्शक आए थे फ़िल्म देखने को । इसके बाद जलपान की व्यवस्था थी । ब्रह्मकुआरीज से विशिष्ठ अतिथियों में शीला दीदी, अश्विनी दीदी, कविता दीदी आदि आए थे ।

फेस्टिवल निदेशक सूरज तिवारी के अनुसार इस वर्ष अब तक 15 से अधिक देशों की फिल्मों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें फ्रांस, इटली, पोलैंड , अमेरिका, जर्मनी, रूस, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर , मॉस्को, जापान, अर्जेंटीना,जिम्बाब्वे , ऑस्ट्रेलिया,ईरान , वेनेजुएला और सहित अनेक देशों की फिल्में शामिल हैं। भारत के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में फिल्में प्राप्त हुई हैं।

फेस्टिवल में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन फिल्म और म्यूजिक वीडियो की स्क्रीनिंग होगी। चयनित फिल्मों का प्रदर्शन तीन दिनों तक विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जे.पी. सभागार में किया जाएगा। ज्यूरी सदस्यों द्वारा फिल्मों का मूल्यांकन किया जाएगा और श्रेष्ठ फिल्मकारों, निर्माताओं एवं निर्देशकों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

मास्टर टॉक शो और फिल्म कार्यशालाएं होंगी खास आकर्षण
१७ नवंबर को प्रख्यात अभिनेता और कोच ज्ञानप्रकाश जी मुंबई एक्टिंग की मास्टवरक्लास लेंगें । वहीं प्रसिद्ध अभिनेत्री विभा रानी मुंबई से एक पैनल डिस्कशन में मुख्य स्पीकर के रूप में जुड़ेंगी ।
सह आयोजक आई.टी.एच.एम. संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. यू.एन. शुक्ला ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान मास्टर टॉक शो, फिल्मी कार्यशालाएं और विशेषज्ञों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों से सीधे सीखने का अवसर मिलेगा। नए फिल्मकार भी अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकेंगे।

इटली से आई मारिया, वेनेजुएला से आए अल्फ़्रेडो, मॉस्को से आई अलेक्जेंड्रा ,अमेरिका से आई कशिश और मरीन बोर्गो रहे पहले दिन के मुख्य आकर्षण, साथ ही विभा रानी मुंबई ने भी लॉगों का धयान खींचा ।

उद्घाटन सत्र में डाइस पर मुख्य रूप से कुलपति प्रोफ़ आशु रानी, समाजसेवी पूरन डावर, प्रोफ़ यू एन शुक्ला निदेशक आई टी एच एम, कुलदीप पाठक, के एम सिंघल, ज़ीनत ज़ीशान, नितिन गोयल, अनिल अग्रवाल, रेनू रावत तिवारी, राजेंद्र सचदेवा, डॉ अरुण शर्मा , शिव प्रताप सिंह , रणजीत सामा आदि मुख्य जन उपस्थिति थे ।

कला, साहित्य और सिनेमा जगत की हस्तियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में श्रुति सिन्हा साहित्यकार ने संचालन करके सबको बांधकर रखा ।
अन्यजनों में कविता रायजादा, डॉ. मधु भारद्वाज, वत्सला प्रभाकर, जया सिंह एक्ट्रेस, अमित तिवारी, रोशनी गिदवानी, सहित अनेक साहित्यकारों, लेखकों, कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों की उपस्थिति रही।

तीन दिवसीय ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि आगरा को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, कला, संस्कृति और रचनात्मक रोजगार के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है।

नोट: कल यानी आज 17 नवंबर को फिल्मफेस्टिवल में सिंह से ही देश और दुनिया की फिल्म्स को देखने का मौका आगरा के लोगों को मिलेगा जो कि बिल्कुल फ्री है । फ़िल्म फेस्टिवल में आना यानि की टिकट भी फ्री है , चाय भी फ्री है और नास्ता फ्री और फ़िल्में देखना भी फ्री है , आइए फ़िल्मों के इस मेले का आनंद लीजिए।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    कमला नगर में 17 नवंबर से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा से होगा शुभारंभ

    अर्जुन रौतेला आगरा। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज एवं संघ के मंगल सान्निध्य में 17 से 25 नवंबर तक…

    कमला नगर में जीवन रक्षक संस्था का सातवां महारक्तदान शिविर आयोजित, रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जीवन रक्षक संस्था की ओर से कमला नगर स्थित लोकहितम बैंक में वार्षिक महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply