कमला नगर में 17 नवंबर से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा से होगा शुभारंभ

अर्जुन रौतेला आगरा। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज एवं संघ के मंगल सान्निध्य में 17 से 25 नवंबर तक कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी–ब्लॉक में नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर–शोर से चल रही हैं। मंदिर के सामने स्थित पार्क में विशाल पंडाल तैयार कराया जा रहा है, जहां नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सोमवार को आयोजन स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में विधान की आकर्षक पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान प्रदीप जैन पीएनसी ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह सात बजे मंदिर परिसर से श्रीजी की प्रतिमा के साथ भव्य रथयात्रा एवं घटयात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों और भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा कमला नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि और पंडाल उद्घाटन सहित मांगलिक क्रियाएं संपन्न होंगी।

उन्होंने  बताया कि विधान की समस्त धार्मिक एवं मांगलिक क्रियाएं युगल प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन एवं आशीष जैन, दमोह के निर्देशन में संपन्न होंगी। भोपाल के संगीतकार एवं उनकी पार्टी द्वारा प्रतिदिन संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। नौ दिनों तक सिद्धों की आराधना, विधि-विधान से पूजन, गुरु भक्ति और भजन संध्या के साथ रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।


वैभव जैन ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समाज में आत्मिक चेतना, आपसी एकता, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करना है। वहीं आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान जैन धर्म के प्रमुख विधानों में से एक है। इसमें सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना कर विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ विशेष अर्घ्य समर्पित किए जाते हैं।
मुख्य संयोजक मनोज बाकलीवाल ने बताया कि आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशाल पंडाल, पूजन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने जैन समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।


इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन पीएनसी, मनोज जैन बाकलीवाल, यशपाल जैन, सुभाष जैन, विजय गोयल, अनिरुद्ध जैन, वैभव जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राहुल जैन सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, परिवार के सदस्य एवं जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़, 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी आगरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के रंगों से सराबोर होने जा रही है। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आई.टी.एच.एम. संस्थान के…

    कमला नगर में जीवन रक्षक संस्था का सातवां महारक्तदान शिविर आयोजित, रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जीवन रक्षक संस्था की ओर से कमला नगर स्थित लोकहितम बैंक में वार्षिक महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply