कमला नगर में जीवन रक्षक संस्था का सातवां महारक्तदान शिविर आयोजित, रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

अर्जुन रौतेला आगरा। समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जीवन रक्षक संस्था की ओर से कमला नगर स्थित लोकहितम बैंक में वार्षिक महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। तरंग सिंघल के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर लगातार सातवें वर्ष संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि कैंसर, थैलेसीमिया और डायलिसिस जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर के प्रचार-प्रसार में ब्लॉगर्स और मीडिया से जुड़े साथियों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।


कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अतिन जैन, तरंग सिंघल, आनंद अग्रवाल, रंजना, आशीष, हर्ष, जितेश, कुलदीप, जतिन और राहुल ने व्यवस्थाएं संभालने के साथ रक्तदाताओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर एसीपी यातायात अमित कुमार, बबीता पाठक, महंत योगेशपुरी महाराज, व्यवसायी पुष्कल गुप्ता तथा भजन गायक राजा सांवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने तरंग सिंघल को पटका पहनाकर एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


आयोजन के अंत में ‘हर स्वस्थ व्यक्ति का कर्तव्य है रक्तदान’ का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। निवेदक के रूप में पवन सिंघल, अतिन जैन और तरंग सिंघल का विशेष योगदान रहा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 88688684661

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    कमला नगर में 17 नवंबर से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा से होगा शुभारंभ

    अर्जुन रौतेला आगरा। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज एवं संघ के मंगल सान्निध्य में 17 से 25 नवंबर तक…

    आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़, 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी आगरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के रंगों से सराबोर होने जा रही है। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आई.टी.एच.एम. संस्थान के…

    Leave a Reply