गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस–2026 पर सड़क हादसों में दिवंगत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि
सड़क सुरक्षा के संकल्प के साथ आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सूरत, 15 नवंबर 2026:
विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस (World Day of Remembrance for Road Traffic Victims) के अवसर पर जिला ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, सूरत एवं सूरत ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में अठवागेट क्षेत्र स्थित चौपाटी पार्किंग, अठवालाइन्स, सूरत में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ACP श्री एस. आर. टंडेल द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, सूरत के अध्यक्ष श्री ब्रिजेश वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा प्रार्थना के साथ मोमबत्ती एवं पुष्प अर्पित कर मृतक आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
MACP एवं दुर्घटना पीड़ितों के मुआवजे की दी जानकारी
कार्यक्रम में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, सूरत की ओर से श्री भरतभाई पंडित (एडवोकेट) ने उपस्थित लोगों को MACP (Motor Accident Claims) के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके परिवारों को मिलने वाले मुआवजे तथा संबंधित कानूनी प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने दुर्घटना पीड़ित परिवारों के अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को उपयोगी पैम्फलेट वितरित किए।
राहवीर, PM-RAHAT एवं कैशलेस उपचार की जानकारी
सोसायटी के अध्यक्ष श्री ब्रिजेश वर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के तीसरे रविवार को विश्वभर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की स्मृति में विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस केवल दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण दिन है।
श्री वर्मा ने उपस्थित लोगों को सरकार की राहवीर योजना, PM-RAHAT योजना एवं सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय दायित्व है और किसी भी दुर्घटना पीड़ित को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना उसकी जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना पीड़ितों अथवा उनके परिवारों को क्लेम, कानूनी प्रक्रिया या संबंधित सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो संस्था द्वारा यथासंभव सहयोग किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्घटना पीड़ित परिवारों का भी किया गया समन्वय
कार्यक्रम में संस्था के सचिव डॉ. आर्यन कुमार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों एवं उनके परिवारों के संबंध में आवश्यक समन्वय कार्य किया गया तथा दुर्घटना पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में जिला न्यायालय, सूरत के पैरा-लीगल वॉलंटियर्स (PLV) श्री सतीश पटेल, श्रीमती केतकीबेन, श्रीमती रेनुकाबेन, श्रीमती हर्षाबेन एवं श्रीमती कांताबेन उपस्थित रहे और उन्होंने भी सड़क दुर्घटना में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अतिरिक्त सूरत ग्रामीण पुलिस एवं सूरत शहर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर श्री श्यामगिरी गोस्वामी, श्रीमती भारतीबेन वेगड़, पुलिस कांस्टेबल एवं ट्रैफिक ब्रिगेड के जवान उपस्थित रहे।
दुर्घटना पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में अपने परिजनों को खो चुके परिवारजनों के साथ उपस्थित लोगों ने संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेती, बल्कि पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित करती है।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
संदेश:
“सड़क हादसे केवल आंकड़े नहीं हैं—हर दुर्घटना के पीछे एक परिवार, एक सपना और कई अधूरी उम्मीदें होती हैं। आइए, सुरक्षित यातायात का संकल्प लेकर किसी परिवार को उजड़ने से बचाएं।”
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



