पहलवान विनेश फोगाट ने हैरान कर देनें वाला किया ऐलान। कुश्ती को कहां अलविदा;बोली मां मेरी हिम्मत टूट गई..

पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दी गईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्याय का एलान कर दिया है। उन्होंने मां को याद कर लिखा है कि उनकी हिम्मत टूट चुकी है। उन्होंने 2001-2024 तक की कुश्ती को अलविदा कह दिया।

सबको चौंकाते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने समर्थन करने के लिए सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सबकी ऋणी रहेंगी। उन्होंने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में मां को याद करते हुए लिखा कि उनकी हिम्मत टूट चुकी है। इससे पहले पहलवान विनेश ने खेल पंचाट में अपील करते हुए ओलंपिक का रजत पदक संयुक्त रूप से देने की अपील की थी। उनकी अपील पर आज फैसला आने की उम्मीद है। हालांकि, इस फैसले से पहले ही विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान करते हुए अपने करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया।

रेसलर विनेश फोगाट ने अपने एक्स हैंडल- @Phogat_Vinesh पर 24 साल के करियर का जिक्र करते हुए लिखा, ‘अलविदा कुश्ती 2001-2024।’ भावुक 29 वर्षीय पहलवान विनेश ने मां को याद कर उनसे माफी मांगते हुए लिखा, ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना, मेरी हिम्मत टूट चुके हैं। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।’ बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश की खेल और सियासी जगत की कई हस्तियों ने विनेश को चैंपियन बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा।

    होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा। ।। कोसीकलां। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी…

    Leave a Reply