बैग में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा 8वीं का छात्र, डर गए बच्चे

बागपत जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई, जहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र देसी तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया
उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान करने वाली खबर सामने आई, जहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र देसी तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया. वह बैग से तमंचा निकालकर बच्चों को दिखाने लगा. जब टीचरों को इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए. फौरन तमंचे को जप्त कर लिया गया और छात्र के पुलिस व घरवालों को सूचित किया गया. पूरा मामला जिले छपरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. यहां 8वीं कक्षा के छात्र के पास से 12 बोर का तमंचा बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई जिसके बाद स्कूल की टीचरों ने बच्चे से तमंचा लेते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल करते हुए अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है
दरअसल, छपरौली कस्बे के रहने वाले 12 साल के छात्र ने स्कूल में अपने बैग से निकालकर साथियों को तमंचा दिखाया तो वे डर गए और महिला टीचर को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद टीचर ने छात्र के पास से तमंचा छीन लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी तो वे डर गए और महिला टीचर को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद टीचर ने छात्र के पास से तमंचा छीन लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी /
पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर तमंचे को जप्त कर लिया और छात्र को लेकर कस्बे में ही स्थित उसके घर पहुंची छात्र ने पुलिस को बताया कि घर पर काफी समय से तमंचा रखा हुआ था वह इसे उठाकर स्कूल में ले गया था. उसका स्कूल में किसी छात्र से झगड़ा आदि नहीं हुआ था. फिलहाल, स्कूल टीचर ने थाने में सी बाबत तहरीर दी है

पुलिस ने आरोपित छात्र से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि वह किस उद्देश्य से तमंचा लेकर स्कूल में गया था. साथ ही तमंचा उसे दिया किसने था पुलिस ने छात्र के पिता से भी पूछताछ की है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    विद्यामंदिर क्लासेस ने जेईई मेंस परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को अभिभावकों सहित किया सम्मानित

    संवादाता अर्जुन रौतेला। विद्यामंदिर क्लासेस, देव नगर, खंदारी आगरा में जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस…

    Leave a Reply