देशभक्ति मय हुई फतेहपुर सीकरी, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश 

देशभक्ति मय हुई फतेहपुर सीकरी, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर सभी सरकारी दफ्तर व संस्थान, स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसी कड़ी में अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को मनाया जा रहा है।


‘हर घर तिरंगा’ आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 78वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।


नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रमों की कड़ी में पर्यटन स्थल फतेहपुर सीकरी कि नगर पालिका परिषद में ‘हर घर तिरंगा रैली’ का आयोजन हुआ। तिरंगा रैली को पूर्व पालिका अध्यक्ष व वर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम व पालिकाअध्यक्ष शवनम मोहम्मद इस्लाम ने देश भक्ति के नारों के साथ मटोली राम की बगीची से शुरू कर बाजार मे होते हुए महात्मा गाँधी जी की पर्तिमा पर माला अर्पण कर समापन किया। इस रैली में सेकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया बारिश होने के बाबाज़ुद् सभी लोग देश भक्तिमय होकर रैली निकालते रहे। माननीय मोहम्मद इस्लाम ने सभी सभासद व कस्बा बसियों को हर घर तिरंगा लहराने के लिए कहा। इस मौके पर सभी सभासद नगर पालिका स्टाफ, स्टूडेंट, क्षेत्रीय जनता आदि ने मिलकर हिस्सा लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर ए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) एवम् पांडेसरा पुलिस कि बड़ी कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में नशे के कारोबार पर SOG का बड़ा प्रहार, एक ही दिन में 17 मामले दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार* गांजा, मेफेड्रोन और…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लाल दरवाजा पुलिस स्टेशन विस्तार से 645 बोतल विदेशी शराब जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के दावों पर सवाल! भाजपा के वार्ड नंबर 12 के महामंत्री बताए जा रहे व्यक्ति के मकान से 645…

    Leave a Reply