गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका ने नागरिकों से++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

*गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के वित्तीय वर्ष 2027-2028 के प्रारूप बजट के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित**

*गुजरात प्रदेश सूरत।* सूरत महानगरपालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2027-2028 का प्रारूप बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में महानगरपालिका प्रशासन ने शहर के नागरिकों से बजट को लेकर अपने सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

 

महानगरपालिका का उद्देश्य नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुविधाजनक एवं बेहतर बनाना है। इसी उद्देश्य से शहर के नागरिकों से विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा महानगरपालिका की विभिन्न सेवाओं से संबंधित रचनात्मक सुझाव मांगे गए हैं।

 

नागरिक अपने सुझाव सूरत महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट **www.suratmunicipal.gov.in** पर ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी अपने लिखित सुझाव महानगरपालिका आयुक्त को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यालय, रूम नंबर 74, सेंट्रल ऑफिस, सूरत महानगरपालिका में भेज सकते हैं।

 

महानगरपालिका द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम समय-सीमा सूचना जारी होने की तारीख से सात दिनों के भीतर निर्धारित की गई है।

 

महानगरपालिका प्रशासन ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी बजट को अधिक जनहितकारी, विकासोन्मुखी एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव अवश्य प्रस्तुत करें।

 

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लोकप्रिय लोकसभा सांसद श्री मुकेश भाई दलाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट झारखंड में जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में दो की मौत, 10 से अधिक घायल – सांसद मुकेश दलाल ने घायलों के समुचित…

    नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में हम चौथ वसूली नहीं होने देंगे

    अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रसेन वाटिका, बल्केश्वर में आयोजित एकजुटता प्रदर्शन एवं प्रेस वार्ता में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मनोज अग्रवाल पर चौथ वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाते…

    Leave a Reply