गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लोकप्रिय लोकसभा सांसद श्री मुकेश भाई दलाल+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

झारखंड में जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में दो की मौत, 10 से अधिक घायल – सांसद मुकेश दलाल ने घायलों के समुचित उपचार एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की**

 

**सूरत।** सूरत से अयोध्या एवं पवित्र श्री सम्मेद शिखरजी (पारसनाथ) तीर्थयात्रा पर गए जैन श्रद्धालुओं की लग्जरी बस का झारखंड में गंभीर हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि 10 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना का शिकार हुए श्रद्धालु सूरत के अडाजन-पाल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

 

इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर सूरत के लोकसभा सांसद श्री मुकेश दलाल ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए झारखंड के गोड्डा से सांसद एवं अपने मित्र श्री निशिकांत दुबे से टेलीफोन पर संपर्क किया। इसके साथ ही स्थानीय जिला कलेक्टर से भी बातचीत कर सभी घायल श्रद्धालुओं को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा, उचित उपचार एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

 

सांसद मुकेश दलाल ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में वे स्थानीय सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।

 

सांसद मुकेश दलाल ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका ने नागरिकों से++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के वित्तीय वर्ष 2027-2028 के प्रारूप बजट के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित** *गुजरात प्रदेश सूरत।* सूरत महानगरपालिका…

    नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में हम चौथ वसूली नहीं होने देंगे

    अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रसेन वाटिका, बल्केश्वर में आयोजित एकजुटता प्रदर्शन एवं प्रेस वार्ता में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मनोज अग्रवाल पर चौथ वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाते…

    Leave a Reply