आगरा में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के आठवें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

अर्जुन रौतेला आगरा। डी-ब्लॉक, कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर चल रहे नौ दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ एवं श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के आठवें दिन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा। पीएनसी परिवार, आगरा द्वारा राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की आराधना कर विधान मंडल पर 1024 अर्घ्य समर्पित किए। आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें निरंतर शक्ति एवं सामर्थ्य प्राप्त होने की मंगलकामना के साथ देश और विश्व में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भावना की प्रार्थना भी की गई।

प्रातःकाल श्रमण मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज, मुनि श्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुप्रभात सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सान्निध्य में भगवान श्री आदिनाथ का अभिषेक एवं विशेष शांतिधारा संपन्न हुई। प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन एवं डॉ. आकाश जैन के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक क्रियाएं विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। इस दौरान पीएनसी परिवार के मुखिया प्रदीप जैन पीएनसी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन एवं योगेश जैन ने भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य से पूजन कर विशाल सिद्धचक्र महामंडल पर भक्तिभाव से 1024 अर्घ्य समर्पित किए।

विधान की धार्मिक क्रियाओं में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेनू जैन के साथ सौधर्म इंद्र एवं इंद्राणी के रूप में सहभागिता की। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भगवान के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर विश्व कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने परिवार सहित मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज के पावन चरणों का प्रक्षालन किया तथा शास्त्र भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने भी विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज सहित ससंघ विराजमान मुनिराजों के दर्शन कर उनके पावन चरणों में श्रद्धा अर्पित की और उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान की सराहना करते हुए संतों के सान्निध्य को आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कार और आत्मकल्याण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

इस अवसर पर आगामी 14 से 19 फरवरी 2027 तक श्री पद्मप्रभु जिनालय, अवधपुरी में उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पद्मप्रभु जिनालय परिवार, अवधपुरी की ओर से मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रदीप जैन पीएनसी एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन के करकमलों से आमंत्रण पत्रिका का विमोचन संपन्न हुआ। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और संकल्प सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रभु से प्रार्थना की जा रही है कि प्रधानमंत्री जी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और उन्हें देश की सेवा के लिए निरंतर शक्ति, ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्राप्त होती रहे। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के अहिंसा, अपरिग्रह, संयम और विश्व बंधुत्व के सिद्धांत संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भगवान महावीर के संदेशों को अपनाकर ही समाज और विश्व में शांति, प्रेम एवं सद्भावना को मजबूत किया जा सकता है।

मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में जिन धर्म की व्यापकता और उसके सार्वभौमिक स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म किसी व्यक्ति या तीर्थंकर द्वारा बनाया नहीं जाता, बल्कि धर्म तो आत्मा का स्वभाव है। भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर तक सभी तीर्थंकरों ने जिन धर्म का पालन किया और उसके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया। जिन धर्म केवल जैन समाज तक सीमित नहीं, बल्कि उसके सिद्धांत संपूर्ण मानवता और प्राणी मात्र के कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। मुनिश्री ने उत्तम क्षमा के महत्व को समझाते हुए कहा कि जीवन में अनेक बार अपने ही निकट संबंधों में मतभेद और टकराव के कारण शत्रुता का भाव उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में क्षमा का भाव अपनाकर ही राग-द्वेष से ऊपर उठा जा सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म के सिद्धांतों को जीवन, व्यवहार, राजनीति और व्यापार सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनाने से व्यक्ति अपने कर्तव्यों का संतुलित निर्वहन कर सकता है।

सायंकाल सात बजे श्रीजी की प्रतिमाओं की भव्य संगीतमय मंगल आरती हुई। दीपों की जगमगाहट के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती कर प्रभु के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद भोपाल से आए लोकेश जैन एंड पार्टी ने मधुर जैन भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्ति संगीत की धुनों पर पीएनसी परिवार के सदस्यों सहित महिलाओं और युवा श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। पूरा मंदिर परिसर देर तक भक्ति और जयकारों से गुंजायमान रहा। बाहर से पधारे अतिथियों का पीएनसी परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन का संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। कार्यक्रम में पीएनसी परिवार के मुखिया प्रदीप जैन पीएनसी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन, योगेश जैन, जगदीश प्रसाद जैन, रोहित जैन अहिंसा, पारस जैन कांसल, अनंत कुमार जैन, यशपाल जैन, सुभाष जैन, वैभव जैन, अनिरुद्ध जैन, अभिनंदन जैन, आनंद जैन, हर्षवर्धन जैन, कार्तिकेय जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन, प्रतीक जैन, निर्मेश जैन, उमेश जैन, ऋषभ जैन, मीना जैन, रेनू जैन, माधवी जैन, आशिता जैन, ईशू जैन, निधि जैन, सलोनी जैन, पलक जैन, मिताक्षरा जैन, मुन्नी जैन, रश्मि जैन, उषा जैन, प्रियंका जैन, हीना जैन, अंकिता जैन एवं आयुषी जैन सहित पीएनसी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं शुभम जैन, आगरा के जैन संगठनों के पदाधिकारी, समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका ने नागरिकों से++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के वित्तीय वर्ष 2027-2028 के प्रारूप बजट के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित** *गुजरात प्रदेश सूरत।* सूरत महानगरपालिका…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लोकप्रिय लोकसभा सांसद श्री मुकेश भाई दलाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट झारखंड में जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में दो की मौत, 10 से अधिक घायल – सांसद मुकेश दलाल ने घायलों के समुचित…

    Leave a Reply