आगरा में द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप आज से, प्रदेश भर की टीमें दिखाएंगी दमखम


आगरा। स्वदेशी खेल डायमंड बॉल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार, 25 नवंबर को द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। शमशाबाद रोड, श्यामो स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वेन्द्र शर्मा (चेयरमैन, बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डायमंड बॉल एसोसिएशन) करेंगे। उद्घाटन समारोह में बैंड-ढोल की प्रस्तुति के साथ एनसीसी कैडेट्स का भव्य मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण रहेगा।


उत्तर प्रदेश डायमंड बॉल एसोसिएशन की संयुक्त सचिव रागिनी सिंह और आगरा जिला सचिव आशीष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग के तहत बालक, बालिका और मिश्रित (मिक्स्ड) वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य अतिथि विश्वेन्द्र शर्मा इससे पहले फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के कराही स्थित बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज में पहली राष्ट्रीय डायमंड बॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन करा चुके हैं। ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए उन्होंने ‘गांव-गांव खेल अभियान’ भी चलाया है।
मेजबान स्कूल के प्रबंध निदेशक दयाशंकर राजपूत ने जानकारी दी कि खेल मैदान और बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने व अन्य सुविधाओं के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। आयोजन समिति के आशीष कुमार, मोहित दिवाकर, धनंजय राजपूत और वंदना रावत ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों और खेलप्रेमियों से बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply