पंजाबी विरासत द्वारा 13 अक्टूबर को लगेगा विशाल सरगी मेला

अर्जुन रौतेला (संवादाता) आगरा। पंजाबी विरासत द्वारा रविवार 13 अक्टूबर को विशाल सरगी मेले का आयोजन गवर्नमेंट इण्टर कॉलेज पचकुंइया के मैदान में होगा।
जैसा कि विदित है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजाबी विरासत परिवार द्वारा रविवार दिनांक 13 अक्टूबर को जीआईसी मैदान पंचकुइयां पर विशाल सरगी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला महिलाओं के करवा चौथ व्रत को लेकर समर्पित होता है इसकी एक प्रेस वार्ता गुरुवार को महाजन भवन जयपुर हाउस में संपन्न हुई, जिसमें रानी सिंह ने बताया कि इस दिन सरगी मेले बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है व पूरा पंजाबी विरासत परिवार और सभी महिला पुरुष आते हैं। यह महिलाओं का विशेष त्यौहार है, इस दिन सास अपनी बहुओं को सरगी देती है जिससे सभी में प्रेम और अपनापन पनपता है।

पंजाबी विरासत परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि हर वर्ष पंजाबी विरासत परिवार विशाल सरगी मेले का बहुत भव्य आयोजन करता है इस साल भी बच्चों के लिए झूले, बड़ों के लिए स्टॉल वा सरगी क्वीन का कॉन्टैक्ट व अन्य कई प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें आगरा की कई महिलाएं भाग ले रही हैं।

इस दौरान महामंत्री बंटी ग्रोवर, कुसुम महाजन, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, सुनंदा अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे। कोर कमेटी सुनिता महेता, पारुल महाजन, इंदु, पल्लवी, दीपाली, शिला बहल, रानी स्वानी, डॉली छाबरा, अंजना, मोनिका सचदेव आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

    बहराइच * आकाशीय बिजली गिरने से युवक का दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिसरन पुरवा में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l कुदरत का बेहद मार्मिक और दुखद मंजर…

    Leave a Reply