दुख मनुष्य की संपत्ति है,आए तो घबराए नहीं : साध्वी पूजा शास्त्री

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। दयालबाग में जतिन रिसॉर्ट के सामने जनक महल पार्क में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा में साध्वी पूजा शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जब द्वारका से जाते हैं तब कुंती बुआ उनसे वरदान रूपी दुख मांगती हैं। इस कथा के अनुसार उन्होंने बताया कि कुंती बुआ के दुख मांगने पर मधुसूदन श्रीकृष्ण भगवान बोलते हैं कि बुआ आपने तो सारी उम्र दुख भोगे हैं अब भी दुख मांगती हो तो कुंती बुआ कहती हैं की है मधुसूदन दुख में ही तुम सदैव याद रहते हो सुख में तो तुम्हें भूल जाते हैं और मैं चाहती हूं सदैव तुम मेरे स्मरण में रहो मेरी यादों में रहो, दुख के समय इंसान को घबराना नहीं चाहिए दुख परमात्मा के द्वारा भेजी हुई अनमोल धरोहर है दुख में भगवान सदैव याद रहते हैं इंसान को दुख में घबराना नहीं चाहिए और सुख में अहंकार नहीं करना चाहिए दुख सुख में सदैव भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए।

कथा में आयोजक महावीर प्रसाद बंसल सपत्नीक, उनके पुत्रगण सूरज, अमित, नरेश बहुएं, नाते रिश्तेदार व अन्य श्रोतागण पूरी भक्तिभाव से कथा सुनते दिखाई दिए यह जानकारी मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा ने दी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में संदिग्ध पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर एस ओ जी पुलिस का छापा 2844 000 रुपए कीमत का सर समान जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में मिलावटी पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: SOG और फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख से अधिक का माल…

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    Leave a Reply