राष्ट्रीय धनगर महासभा का 16 दिसम्बर से टूंडला में होगा धरना प्रदर्शन

अर्जुन रौतेला संवादाता ( फिरोजाबाद )। राष्ट्रीय धनगर महासभा के तत्वाधान में आगामी 16 दिसम्बर से जनपद फिरोजाबाद की तहसील टूंडला में “धनगर” समाज का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होने जा रहा है।

धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय धनगर महासभा की पूरी कार्यकारिणी जिसमे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर, प्रदेश अध्यक्ष एड. विरेंद्रनाथ धनगर, आचार्य विजय बहादुर, पुष्पाराज, एड. उमेश धनगर, राजवीर धनगर, स्वार्थ धनगर, लक्ष्मण धनगर, डॉ. रामवीर धनगर, जितेंद्र धनगर, तेज सिह धनगर, मनोज धनगर, रामलखन धनगर आदि सभी कार्यकारिणी सदस्य जनपद फिरोजाबाद के लगभग सभी गांव गांव जाकर पाल, बघेल, गडरिया, धनगर समाज के स्वजातीय लोगों से बैठकें कर रहें हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर कहते है कि अगर मेरे समाज के लोगों नें मेरा साथ पूरी तरह से दे दिया तो, मै सत्ता, सरकार, शासन, प्रशासन की धनगर प्रमाण पत्र के लिये ईट से ईट बजा कर रख दूंगा।


राष्ट्रीय धनगर महासभा टूंडला फिरोजाबाद के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार धनगर ने स्वजातीय बंधुओं से आह्वान किया कि आप सभी को आगामी 16 दिसम्बर दिन सोमवार को ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय धनगर महासभा के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को सफल साबित करना है।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply