डीएम ने सुनी तहसील दिवस में फरियादियों की फरियाद, जनपद में 71 शिकायतें नौ का मौके पर कराया गया निस्तारण

डीएम ने सुनी तहसील दिवस में फरियादियों की फरियाद, जनपद में 71 शिकाय तें नौ का मौके पर कराया गया निस्तारण

गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तीनों तहसीलों में जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में तहसील दिवस सम्पन्न,जनपद की तीनो तहसीलो में प्राप्त हुई 71 शिकायतें, 09 का मौके पर कराया गया निस्तारण

हापुड़: हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को होने वाले तहसील दिवस जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई और 05 का मौके पर निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में भूमि से संबंधित शिकायतों को लेकर उप जिलाधिकारी हापुड़ को टीम गठित कर मौके पर जांच कराकर समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि पर कब्जे को लेकर जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उसमें संबंधित लेखपाल एवं तहसीलदार स्वयं मौके पर जाकर समस्या की जांच करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी हापुड़, तहसीलदार हापुड़ तथा अन्य जनपदीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इसके साथ ही गढ़ तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जिसमें 27 शिकायतें प्राप्त हुई। वहीं धौलाना तहसील में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए तहसील दिवस में 19 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 2 का निस्तारण किया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply