सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जा रही है जानकारी: मुख्य विकास अधिकारी

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों को सरकार द्वारा संचा लित योजनाओं की दी जा रही है जानकारी: मुख्य विकास अधिकारी

 

हापुड़:सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत में सुल्तानपुर मंशुरपुर व अब्दुल्लापुर मौडी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मंशुरपुर में 42 ग्रामवासी उपस्थित रहे उपस्थित ग्रामवासियों को शासन द्वारा चल रही योजनाओं के बारे जानकारी दी गई उपस्थित ग्राम पंचायतों में 02 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वर्ष 2023-24 में 22 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । वर्तमान में सभी शौचालयो का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा प्रथम किस्त का भुगतान भी किया जा चुका है, जियो टैग भी हो चुका एवं 14 लाभार्थियों की द्वित्तीय किस्त भी प्राप्त कराई जा चुकी है। मात्र 08 लाभार्थियों की द्वित्तीय किस्त जिला स्तर से डाली जानी बाकी है। ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर मौडी की जन चौपाल बैठक में 35 ग्रामवासी उपस्थित रहे तथा उक्त ग्राम में भी 02 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर निस्तारण करा दिया गया। ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर मौडी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत डब्लू०एस०पी० निर्माण कार्य कराया गया है, स्कूल के पास तालाब खुदाई कार्य, पंचायत घर निर्माण, फिल्टर चैम्बर निर्माण कार्य, सोख पिट निर्माण कार्य, लीच निर्माण कार्य उक्त दोनो ग्राम पंचायतों में ग्रामवासियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त कराया जा रहा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    Leave a Reply