रविवार को दूसरे लीग मैच में मथुरा ने फिरोजाबाद की टीम को 54 रनों से दी मात।

मथुरा ने फिरोजाबाद की टीम को 54 रनों से हराया।

कोसी कलां में हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में श्री रतिराम सरपंच जी की स्मृति में आयोजित 38वे अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच फ़िरोज़ाबाद और अचीवर एकेडमी मथुरा के मध्य खेला गया । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बॉबी बोहरे जी ने टॉस उछालकर किया। टॉस मथुरा की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

मुख्य अतिथि के रुप में रहे बॉबी बोहरे ने कहा कि खेल हर व्यक्ति के स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वही दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह चौधरी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। बल्लेबाजी करने उतरे मथुरा के ओपनर पार्थ चौधरी ने अपनी टीम को जोरदार शुरुआत करते हुए शोभित के साथ मिल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा। अंत में बल्लेबाजी करने आए अमनदीप ने 14 बाल में 41 रन बना कर अपनी टीम को निर्धारित 20 ओवर में 221 के विशाल स्कोर पर खड़ा कर दिया। पार्थ चौधरी ने 83, शोभित ने 51 और अमनदीप ने 41 रन बनाए सुखदेव और तन्मय ने 2–2 गुरमीत ने 1 विकेट लिया ।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने सधी हुई शुरुआत करते हुए लक्ष्य का पीछा किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि फिरोजाबाद की टीम मैच जीत सकती है परंतु विशाल लक्ष्य को देखते हुए टीम दबाव में आ गई लगातार विकेट गिरने लगे और 20वे ओवर में 164 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। दीपक ने 35, गजेंद्र ने 23,और गुरमीत ने 21 रन बनाए । शोभित ने 2, रोहताश और पार्थ ने 1–1 विकेट लिया। आज प्लेयर ऑफ द मैच 83 रन बनाने वाले पार्थ चौधरी को दिया गया

इस मौके पर गोल्डन क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, संरक्षक विवेक चौधरी प्रबंधक वीरेंद्र चौधरी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मुकुंद,मीडिया प्रभारी जिब्रान हुसैन, रोहताश चौधरी, महेंद्र चौधरी, मयंक प्रताप, तन्मय चौधरी, जीतू पंडित, अप्पू ने खान, डॉक्टर रामवीर, दीपक कुमार, भरत चौहान, नरेश अत्री,सुभाष शर्मा, वसीम, कुलदीप चौधरी, देवकीनंदन,पप्पू खान,आदि मौजूद रहे।
कल का मैच उज्जैन और चाहर एकेडमी आगरा के मध्य खेला जाएगा।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार।
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो.न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply