भाजपा, सपा, जन अधिकार पार्टी छोड़ जनता दल यूनाइटेड में हुए शामिल

अर्जुन रौतेला संवादाता। बांदा जिले के अतर्रा तहसील के ग्राम पंचायत तुर्रा मजरा कुम्हारन पुरवा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बृहद सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी सिंह पटेल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जदयू उमाकांत सविता, निहारिका मंगल जिला अध्यक्ष बांदा, जिला महासचिव जेडीयू बाबूलाल चौधरी।

अतिथि जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अर्जुन सिंह जिला महासचिव दिलीप गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश निगम जिला अध्यक्ष मंगल अध्यक्ष जदयू देवेश कुमार ओमर।
कार्यक्रम आयोजक मनीष कुमार कुशवाहा।

मुख्य अतिथि शालिनी सिंह पटेल ने जनता को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “बिहार में शराबबंदी लागू कर महिलाओं और समाज को एक नई दिशा दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी जदयू की सरकार बनने पर सबसे पहले शराबबंदी की जाएगी।” उन्होंने बांदा की जनता से अपील की कि वे सपा, भाजपा, कांग्रेस, और बीएसपी से निराश होकर जदयू का साथ दें।

उन्होंने यह भी कहा कि “बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की सदियों पुरानी मांग को अब महिलाएं अपने हाथों में लेंगी। हम इस लड़ाई को सड़कों पर उतरकर अंजाम तक पहुंचाएंगे। साथ ही, ‘वन नेशन, वन एजुकेशन’ के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर भी हम संघर्ष करेंगे।”

मंच पर अतिथियों का सम्मान और सदस्यता ग्रहण

कार्यक्रम के आयोजक मनीष कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर करीब डेढ़ सौ लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ जदयू में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी।

सदस्यता लेने वालों में प्रमुख नाम: शुभम कुशवाहा (जन अधिकार पार्टी छोड़कर), रविकांत कुशवाहा, आशु कुशवाहा (सपा छोड़कर), दिनेश तिवारी, रवि गौतम, मृत्युंजय गर्ग (भाजपा छोड़कर), अन्य ग्रामीणों में दीपक कुशवाहा, सुशील कुमार, पवन कुमार, मंजू देवी समेत कई शामिल हुए।

गांव के निवासियों ने अपनी समस्याएं जदयू के पदाधिकारियों के सामने रखीं। इनमें प्रमुख समस्याएं नालियों की सफाई, गौशाला में पशुओं की मौत, विद्यालयों में गंदगी, किसानों को खाद की कमी, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, और किसान सम्मान निधि की अनुपलब्धता थीं।

जदयू जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए जदयू की टीम पूरी निष्ठा से काम करेगी।

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निहारिका मंगल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है। उत्तर प्रदेश में भी हमें यही मॉडल लागू करना है। हम शालिनी पटेल के नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों के लिए मजबूती से काम करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर जदयू के नेताओं ने सभी ग्रामीणों से पार्टी को समर्थन देने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जदयू उनके गांव और क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में स्वच्छता के जन आंदोलन को मनाने का आह्वान के अंतर्गत सूरत महानगर पालिका

    १४/१०/२०२५ सुरत महानगर पालिका   भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधीजी की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में पूरे भारत में स्वच्छता के जन आंदोलन को मनाने का…

    स्वर्गीय श्री लोखंडी पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी कि १५० वी जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ पहुंचे केवड़िया नर्मदा गुजरात

    १३/११/२०२५सूरत गुजरात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ अपने दोनों डिप्टी सी एम श्री केशव प्रसाद मौर्य और श्री बृजेश पाठक जी के साथ 12 नवंबर को गुजरात…

    Leave a Reply