राष्ट्रीय लोकदल की महानगर इकाई ने मनाया किसान मसीहा की जयंती

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। आज दीवानी चौराहा आगरा में राष्ट्रीय लोक दल के महानगर की टीम के नेतृत्व में किसान मसीहा, भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 122 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओ ने मिलकर के हवन पूजन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने अध्यक्षता की।

प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी ने कहा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह किसान मसीहा थे। ऐसे महान रत्न इस धरती पर कभी-कभी आते हैं। चौधरी साहब ने सारा जीवन अपना किसान मजदूर कामगार लोगों के लिए लगा दिया, उन्होंने कभी अपने जीवन में वोट बैंक के राजनीति की चिंता नहीं की, जीवन भर उन्होंने अपने जीवन को समाज व गरीब मजदूर के लिए समर्पित कर दिया था।

महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला ने कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता किसान मजदूर से होकर जाता है अगर हमारे देश का किसान मजदूर तरक्की करेगा खुशहाल रहेगा तो हमारा देश भी तरक्की के रास्ते पर चलेगा।

राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चल कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया जिसमें सभी राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में शामिल हुए ।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला, प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, अमरदीप गर्ग, ऋषिकेश राणा, राहुल जुरैल, रामनिवास बघेल, दुर्गेश बघेल, नीरज चौहान, ओपी वर्मा, आदेश भारद्वाज, रामवीर नरवर, विजय चाहर, भोला चौधरी, सतवीर रावत, अरुण वाल्मीकि, राजेश पांडे, संजीव शर्मा, केदार परमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply