शराबी, मनचलों अथवा शोहदों पर भारी पड़ेगी नववर्ष : डॉ. सुकन्या शर्मा

अर्जुन रौतेला आगरा। नववर्ष 2025 के आगमन पर होटलों, रेस्टोरेंट, चौराहों, बाजारों में मनचलों की हरकतों पर रोक लगाने के लिए पुलिस एलर्ट मोड पर है। चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ ही पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। जिन क्षेत्रों में न्यू ईयर पार्टी होंगी वहां महिला बीट कॉस्टेबल के साथ ही एंटी रोमियो टीम भी तैनात रहेंगी।

एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि न्यू ईयर के आसपास बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। जिसमें शोहदें-मनचले सक्रिय हो जाते हैं। छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ जाती है। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए ही ऑपरेशन डिकॉय चलाया जाता है। वैसे तो यह ऑपरेशन लगातार चलता रहता है लेकिन अब नए साल के लिए इस खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसके तहत महिला बीट कॉस्टेबल और एंटी रोमियो टीम बाजारों, मंदिरों, पांडालों पर तैनात रहेगी। 265 महिला बीट कॉस्टेबल 112 बीट पर तैनात हैं। 44 एंटी रोमियो टीम भी तैनात की गई हैं। पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शहर की सड़कों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। 31 दिसंबर और 1 जनवरी पर हर थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा।


नए साल के जश्न का आयोजन सड़क पर करने की परमिशन नहीं है। हर थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के हिसाब से सेक्टर बनाए गए हैं। हर सेक्टर में एक दरोगा और दो सिपाही की ड्यूटी लगेगी। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर वाहनों को चेकिंग के लिए छह-छह टीमें तैनात रहेंगी। नशे में गाड़ी चलाने पर गाड़ी को सीज कर दिया जाएगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    गुजरात प्रदेश गृह विभाग ने ३७ आई पी एस अधिकारियों का विभिन्न जगहों पर किया तबादला राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए कदम

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में I P S अधिकारियों के तबादले किए गए राज्य सरकार द्वारा बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए गए। जिसमें श्री शमशेर…

    Leave a Reply