अलीगढ़ में समाजवादियों ने मनाई भारत रत्न जननायक की जन्मजयंती

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। आज 24 जनवरी 2025 को समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय अलीगढ़ पर ज़िलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में सामाजिक समानता में अपनी संपूर्ण ज़िंदगी समर्पित करने वाले महान जननायक आजीवन ग़रीबों, कमज़ोरों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों के हक़ के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक एवं बिहार के समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक स्व.कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर 101 वीं जयंती मनाई गई।

गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने उनके विचारों और सिद्धांतों, सादगी, ईमानदारी एवं विकास कार्यों को याद करते हुए उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब जैसी महान शख्सियत को भारत रत्न 2024 से बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही पिछले साल तमाम समाजवादी नेताओं की लंबे संघर्ष और उनकी मांग को मानते हुए ने भारत रत्न देने की घोषणा की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव विनोद सविता, आचार्य सूरजपाल राना, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह नायक, जिला उपाध्यक्ष सलीस अहमद खान उर्फ शान मियां, प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सरदार करतार सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष डा.बादशाह खान, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, इगलास विधानसभा प्रभारी देवेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव इनामुल हक, युवा नेता विकास धनगर,  सतीश चंद्र यादव आदि नेताओं के साथ-साथ अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी कार्यालय के बाद कर्पूरी ठाकुर साहब की प्रतिमा पर पहुंच करके जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply