कॉन्ग्रेस चलाएगी वर्षभर संविधान बचाओं जागरूकता अभियान

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। आज जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित ओम श्री पैराडाइज रश्मि विहार कॉलोनी कहरई मोड़ आगरा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कांग्रेसियों के साथ बैठक कर 26 जनवरी 2025 से देश भर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान, संविधान बचाओ अभियान की शुरू करने के की रणनीति तैयार की।
बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि जय बापू, जय भीम, जय संविधान, संविधान बचाओ अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान को बचाए रखने तथा संविधान के प्रति जागरूकता अभियान पूरे 1 वर्ष तक चलाया जाएगा जो कि 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक चलेगा।

यह अभियान पूरे जिले में हर वार्ड, ब्लॉक, तहसील, ग्राम पंचायत, सब जगह चलाया जाएगा अभियान में क्षेत्र के सभी कांग्रेस जन यात्रा निकालकर जनता को जागरूक करेंगे और बीजेपी की कूटनीतियों को जनता को बताएंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कांग्रेसियों से कहा कि बीजेपी के नेता राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान लगातार कर रहे हैं जो कि कांग्रेस हर हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।


जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को सभी कांग्रेस जन जिला, शहर हर वार्ड, ब्लॉक, तहसील, ग्राम पंचायत सभी जगह पर ध्वजारोहण कर जय बापू, जय भीम, जय संविधान, संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत करेंगे।
यह जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी पंडित पवन शर्मा ने दी।
बैठक में बेस्ट नेट अनिल विधौलिया, चंद्रशेखर सरपंच, स्वरूप राम चन्सोरिया, सोमेश बघेल, कमलेश मिश्रा ,सत्येंद्र दुबे सचिन ऋषि ,शब्बीर गुर्जर, धर्मवीर शर्मा ,पूरन सिंह यादव, माधव शर्मा अंकुर मिश्रा, जयवीर जादोन, बीपी बघेल सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    शबाना खंडेलवाल लंदन में भारत गौरव सम्मान से होंगी सम्मानित सीसी

    अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। ब्रिटेन में  5 देशों में 15 अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था कॉन्फ्लुएंस आर्टिफाइड  शबाना खंडेलवाल को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव सम्मान से…

    संत रविदास जयंती : प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल के नेतृत्व में कई नेताओं ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की

    अर्जुन रौतेला संवादाता। जनतादल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पटेल की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लगभग…

    Leave a Reply