महिला पार्षद ने जनसेवा केंद्र संचालक से की मारपीट,

महिला पार्षद ने जनसेवा केंद्र संचालक से की मारपीट, पुलिस ने नहीं की शिकायत दर्ज

आगरा के शाहगंज बोदला रोड पर जनसुविधा केंद्र संचालक के साथ महिला पार्षद की बेटे व अन्य लोगों ने मारपीट की। संचालन में चौथ मांगने और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। वहीं महिला पार्षद संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। आगरा के सराय बोदला निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि उनकी काव्य जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान है। 16 जनवरी को उनकी दुकान पर पार्षद मीनाक्षी वर्मा अपने बेटे पीयूष वर्मा पति संतोषी लाल वर्मा वह चार-पांच अन्य लोगों के साथ पहुंची। दुकान पर आते ही उन्होंने उनके नाम की मोहर किसी व्यक्ति के कागज पर लगाने की बात कही। वह कुछ समझ पाते तब तक उनके साथ आए व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी। वह बार-बार मोहर मांग रही थी। जबकि उनके पास कोई मोहर नहीं थी। उनके बेटे पीयूष ने भी मारपीट की वह उनकी दुकान से साढ़े सात हजार रुपए और उनकी सभी कागज व सामान लूटकर ले गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने थाना जगदीशपुरा में जाकर शिकायत की। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद भी पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। बल्कि उनका ही चालान कर दिया। पार्षद का कहना है कि जनसेवक केंद्र संचालक उनके नाम की फर्जी मोहर बनाकर लग रहा था। उनकी ओर से इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply