किरावली सड़क हादसे में दो की मौत

किरावली थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की बीती रात लगभग 12 बजे की है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी , टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की आगा रहीमुद्दीन (23 वर्ष) पुत्र जमील और गांव सैमरा निवासी दानवीर (21 वर्ष) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। है। दोनों युवक अपनी बाइक से अछनेरा जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराजा रावण की निकली भव्य सवारी, देखने को उमड़ी भीड़।

    ।। कोसी कलां।। महाराजा रावण की निकली भव्य सवारी, देखने को उमड़ी भीड़। उत्सव नगरी कोसीकलां में गुरुवार की देर शाम श्री रामलीला महोत्सव के तहत महाराजा रावण की भव्य…

    ब्रेकिंग न्यूज़ | खंदौली खंदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों ट्रकों में लगी भीषण आग

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खंदौली खंदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों ट्रकों में लगी भीषण आग आगरा के खंदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

    Leave a Reply