महिलाओं ने लगाई माता पार्वती और माता जानकी के नाम की मेहंदी

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। बल्केश्वर नाथ महादेव भक्त मंडल द्वारा आयोजित बल्केश्वर मंदिर प्रांगण मे आज शनिवार को गीत संगीत के साथ सीताराम और भगवान शंकर पार्वती के नाम की मेहंदी लगाई गई , जिसमें सैकडों महिलाओं की सहभागिता रही।

मंदिर परिसर में मेहंदी लगवाने के लिए दोपहर को महिला एकत्रित हुई और उन्होंने अपने हाथों पर भगवान शंकर पार्वती के नाम अंकित कराए , वहीं कुछ महिलाओं ने उनके चित्र बनवाए । इसी प्रकार राम और सीता के भी नाम की मेहंदी लगाई गई। उनके नाम लिखवाए और छवि अंकित कराई।

इस दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत गए,,, हमने मेहंदी लगाई राम के नाम की, सीता मैया के नाम की। शबरी का गीत भी गया, रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया। यह भी भजन गया, मेरे तन में राम, मेरे मन में राम।

कार्यक्रम मे मौजूद माया देवी, निर्मला अग्रवाल, शशि कंसल, विनीता गुप्ता, कुसुम अग्रवाल, नीतू गुप्ता, रेखा अग्रवाल, कीर्ती बंसल, सुमन गोयल, कमल गोयल, सोनिया अग्रवाल, सुशीला देवी, मनीषा अग्रवाल मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मंदिर के महंत कपिल नागर ने बताया कि बल्केश्वर महादेव मंदिर पर 17 फरवरी से विख्यात कथावाचक राजन जी महाराज द्वारा श्री राम कथा श्रवण कराई जाएगी। इसकी कलश यात्रा 17 फरवरी को प्रात 7 बजे सांई बाबा मन्दिर कमला नगर से निकाली जाएगी। इसमें करीब एक हज़ार महिलाएं कलश लेकर चलेंगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply