बसंत उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

अर्जुन रौतेला संवादाता। आज दिनांक 19/02/2025 को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर पूनम तिवारी (समन्वयक- रासेयो, डॉoभीमराव अंबेडकर विवि आगरा ) द्वारा विवेकानंद के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने सर्वप्रथम बसंत के उपलक्ष्य में सोनी त्रिपाठी (नगर निगम ब्रांड एंबेसडर) सदस्या, सेंट्रल जेल आगरा के साथ यमुना किनारे पौधारोपण किया। एवं सभी बच्चों एवं अध्यापकों को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने गायन और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुतियां दी।

मुख्य अतिथि डॉoपूनम तिवारी ने कहा कि यह सात दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेविकाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करेगा और देश-प्रेम, सेवा-भाव की भावना जागृत करेगा। उन्होंने स्वयंसेविकाओं के द्वारा शिविर में किए गए कार्यक्रमों की सराहना की।

शिविर में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता ,नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी साधना गुप्ता द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉo योजना मिश्रा, डॉo निशा कपूर रही। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव द्वारा दिया गया। शिविर में विशेष सहयोग प्रवक्ता अंजू पचौरी, किरन कुमार, अमित कुलश्रेष्ठ का रहा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply