श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में हुई फलों की होली

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। संतरे, अंगूर, रसभरी, सेब आदि मौसमी फलों से श्रृंगारित खाटू नरेश की अलौकिक छवि के दर्शन कर भक्तों ने भक्तिमय भजनों की धुन पर आनंद लिया फलों की दिव्य होली का।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत 500 किलो फलों की होली खेली गयी।

श्याम बाबा का भव्य फूल बंगला देख भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। हारे का सहाराा…बाबा श्याम हमारा के जयकारे मंदिर परिसर से कुछ यूं गूंजे कि ध्वनि दूर दूर तक सुनायी देती रही। दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पल्लवी सिंघल, अनीश अग्रवाल ने फलों का वितरण भक्तों के मध्य किया। साेनू गर्ग के मधुर कंठ से भक्तिमय भजनों की रसधार जब प्रवाहित हुई तो भक्त जहां थे वहीं झूमने लगे। फलों की होली की सेवा राजीव नरायच, श्रृंगार सेवा पुलकित सिंघल एवं पोशाक सेवा गौरव महाजन की ओर से रही। शयन आरती तक भक्तों का सैलाब मंदिर में उमड़ता रहा।

शनिवार को मंदिर में टाफी− चाकलेट की होली खेली जाएगी। श्याम बाबा को टाफी और चॉकलेट के बंगले में विराजा जाएगा। साथ मंदिर परिसर को भी विशेष रूप देकर सजाया जाएगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply