कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में महिला दिवस पर कांग्रेसियों ने किया महिलाओं का सम्मान

संवादाता अर्जुन रौतेला। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस नेत्रियों सहित बहुत सी महिलाओं का सम्मान किया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डाक्टर मधुरिमा शर्मा के उनके निवास लॉयर्स कॉलोनी एवं ब्लॉक बिचपुरी के सहारा गांव में रेखा रानी, प्रयाग देवी, सुनीता देवी, उमा देवी, ओमवती देवी, रेखा सिंह, के निवास पर जाकर कांग्रेस की नेत्रियों सहित बहुत सी महिलाओं का शाल उड़ाकर एवं उनके हाथों में फूलमाला व गुलदस्ते थमाकर सम्मान किया।
आज इस महान अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने अपने शब्दों में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। किंतु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते हैं, उसमें नारी का हर जगह अपमान होता चला जा रहा है। उसे इस बीजेपी सरकार में जगह-जगह पर अपमानित किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक बात है। लेकिन हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किय जाए, इस पर विचार करना आवश्यक है।


शर्मा ने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में नारी सदैव अग्रणी रही है एवं प्रथमा रही है। मातृशक्ति को आदि शक्ति माना जाता है। हमारी परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का सम्मान रहा है। यह हमारे लिये गौरव की बात है कि पूरे संसार ने महिला सशक्तिकरण को स्वीकार किया और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
और साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कांग्रेसियों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही नारियों का सम्मान किया है जिसका प्रमाण यह है कि भारत की प्रथम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी कांग्रेस पार्टी ने दी है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा जी के साथ कांग्रेस वरिष्ठ नेता अनिल विधौलिया, कमलेश मिश्रा, धर्मवीर शर्मा हरीश शर्मा नरेंद्र सिंह प्रधान, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply