बहराइच * अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सखियों संग निकाली गई पद यात्रा महिला शक्ति का किया गया सम्मान *मनोज त्रिपाठी.

महिला शक्ति ने भरी हुंकार
एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
कैसरगंज, 8 मार्च – *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस* के अवसर पर *अपराजिता सामाजिक समिति* एवं *नारी संघ*के संयुक्त तत्वावधान में भव्य *पदयात्रा* निकाली गई तथा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैसरगंज स्थित गल्ला मंडी से हुई, जहां अपराजिता की मुख्य कार्यकारी किरण बेस, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह और सिदरखी के प्रधान प्रतिनिधि राघव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
*महिला शक्ति ने भरी हुंकार*
रैली में *सराय कनहर, सिद्दर्खी, परसेंडी, भखरौली कनपुरवा, भखरौली मुंगेशपुरवा, तीन सौ रेती, कोठार* की करीब *250 महिलाओं* ने भाग लिया। नारे लगाती हुई महिलाओं ने समानता, न्याय और शिक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।
रैली गल्ला मंडी से होते हुए सीधे तहसील परिसर, कैसरगंज पहुंची, जहां तहसील सभागार में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जॉइंट मजिस्ट्रेट/SDM कैसरगंज आलोक प्रसाद और ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने प्रतिभाग किया।
SDM आलोक प्रसाद ने महिलाओं को एकजुट रहने, जागरूक होने और समाज में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का मंत्र दिया। उन्होंने अपराजिता के 25 वर्षों के योगदान की सराहना करते हुए नारी संघ और पूरी टीम को बधाई दी।
ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वे सदैव महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अपराजिता की कार्यक्रम लीड ने संस्था की 25 वर्षों की यात्रा का वर्णन किया और सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम समन्वयक अर्पिता सिंह ने महिला दिवस के महत्व और महिलाओं के अधिकारों पर विचार रखे।
कार्यक्रम समन्वयक कविता मिश्रा ने तीन बच्चियों की दर्दनाक कहानी साझा की, जो अपने ही पिता के कुकर्मों का शिकार हुई थीं।
उन्होंने बताया कि अपराजिता ने हस्तक्षेप कर उन बच्चियों को उस नर्क से निकाला और उन्हें सुरक्षित जीवन दिलाया।
कैसरगंज थाने की टीम ने *विमेन पावर लाइन* और अन्य महिला सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
अपराजिता की मुख्य कार्यकारी *किरण बैस* ने “दहेज और बेटी की विदाई” पर एक मार्मिक गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा: *”संगठन इसलिए आवश्यक है क्योंकि ‘संघे शक्ति कलयुगे’। जो हम संगठित होकर कर सकते हैं, वह अकेले संभव नहीं। हम अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे और महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए आगे बढ़ेंगे।”*
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की क्षेत्र समन्वयक *सोनी पाल* ने बताया कि *कैसरगंज में 50 संगठनों का गठन* किया गया है, जिनमें *1,571 परिवारों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।* इसके अलावा, *ब्लॉक स्तर पर एक पैरवी दल भी कार्यरत है, जो ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय स्थापित करता है।*
कार्यक्रम में बच्चियों ने नाटक, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं मुख्य अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, SDM आलोक प्रसाद, विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि राघव सिंह, संस्था प्रमुख किरण बेस, कार्यक्रम समन्वयक अर्पिता सिंह, सोनी पाल, जितेंद्र, C.L. बाजपेई, रमाकांत, आत्रेय त्रिपाठी, कविता मिश्रा, नेहा, शिवम, राहुल, शिवांश आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने महिलाओं को एक मंच दिया जहां उन्होंने अपने अधिकारों की बात की और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
अपराजिता और नारी संघ द्वारा किया गया यह प्रयास महिला उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल में छापेमार कार्रवाई

    रिपोर्ट : रूपेश चंद्रवंशी स्थान : कवर्धा, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़   बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल…

    गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला पुलिस कर्मी को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया

    २२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, पर राज्य में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल राज्य में महिला सुरक्षा…

    Leave a Reply