भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया ह

भारतीय जनता पार्टी आगरा के जिला उपाध्यक्ष श्री रामकुमार शर्मा जी के निज निवास ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा व एस एस रेस्टोरेंट, मथुरा रोड, सिकंदरा,आगरा में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मा. मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्षी दलों का कोई भी गठबंधन भाजपा की विजय यात्रा को रोक नहीं सकता है। जनता के अपार जन समर्थन एवं आशीर्वाद तथा हमारी सांगठनिक योजना के माध्यम से भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। प्रदेश के अगड़े, पिछड़े और अनुसूचित सहित सभी वर्ग मिलकर फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। आप सभी की मेहनत और समर्थन एवं जनता के आशीर्वाद से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में फिर से सुशासन, विकास, उन्नति, गरीबों की खुशहाली का कमल खिलाना है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।

कार्यक्रम में श्री नेम सिंह राठौर जी, श्री बनवारी लाल पहलवान जी, श्री मोहन गुप्ता जी, श्री गजेंद्र शर्मा जी, श्री ज्वाला प्रसाद जी, श्री धर्मेंद्र गोला जी, मास्टर श्री विजय सिंह जी, श्री सोनू गोले जी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply