भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है

आगरा – भारतीय जनता पार्टी आगरा के जिला उपाध्यक्ष श्री रामकुमार शर्मा जी के निज निवास ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा व एस एस रेस्टोरेंट, मथुरा रोड, सिकंदरा,आगरा में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मा. मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्षी दलों का कोई भी गठबंधन भाजपा की विजय यात्रा को रोक नहीं सकता है। जनता के अपार जन समर्थन एवं आशीर्वाद तथा हमारी सांगठनिक योजना के माध्यम से भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। प्रदेश के अगड़े, पिछड़े और अनुसूचित सहित सभी वर्ग मिलकर फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। आप सभी की मेहनत और समर्थन एवं जनता के आशीर्वाद से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में फिर से सुशासन, विकास, उन्नति, गरीबों की खुशहाली का कमल खिलाना है।


भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।
कार्यक्रम में श्री नेम सिंह राठौर जी, श्री बनवारी लाल पहलवान जी, श्री मोहन गुप्ता जी, श्री गजेंद्र शर्मा जी, श्री ज्वाला प्रसाद जी, श्री धर्मेंद्र गोला जी, मास्टर श्री विजय सिंह जी, श्री सोनू गोले जी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट -सचिन राजावत आगरा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply