प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दीपावली की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

अर्जुन रौतेला आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। अनन्या गुप्ता ने दीपावली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। नवपल्लव के विद्यार्थियों ने ‘ग्रीन दीपावली’ कविता के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने का संदेश दिया। वहीं ओरायन सदन के विद्यार्थियों ने रामायण पर आधारित नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुति से भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा और धर्म की विजय को जीवंत किया। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के संगीत समूह ने भक्तिमय आरती प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा। अप्सा फिएस्टा-2026, जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप, जिला स्केटिंग चैंपियनशिप, मून ओलंपिक्स, मालवा डांस उत्सव, उद्भव उत्सव ग्वालियर और रोटरी क्लब की अंतरविद्यालय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही फैशन तंत्र एवं एक्टिजन क्लब के अंतर्गत विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली शिक्षिकाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया। विभिन्न श्रेणियों में कुल 134 पुरस्कार वितरित किए गए।


मुख्य अतिथि डॉ. रेनुका डंग ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां उनकी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रमाण हैं।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की सीख देना विद्यालय का उद्देश्य है। प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश जीवन में अच्छाई, प्रेम और ज्ञान का प्रकाश फैलाना है।

कार्यक्रम के अंत में ओरायन हाउस की असेंबली इंचार्ज राधिका वर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन आरोही श्रीवास्तव, आराध्या सिंह, श्रुति चंद्रा और नितान्या अरोड़ा ने किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply