गुजरात प्रदेश नवसारी वार्ड नंबर 4 के नगर सेवक++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के नवसारी रेलवे फाटक पर स्थायी ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए अंडरपास निर्माण की मांग

*वार्ड नंबर-4 के पार्षदों ने महानगरपालिका आयुक्त को सौंपा लिखित ज्ञापन, जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।*

*नवसारी।** नवसारी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थानीय नागरिकों को राहत दिलाने के लिए अंडरपास निर्माण की मांग उठाई गई है।

रेलवे फाटक पर ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण फाटक बार-बार लंबे समय तक बंद रहता है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थानीय नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों, वाहन चालकों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड नंबर-4 की पार्षद **प्रभा नरेश वलसाडिया एवं प्रकाश हलपति** ने नवसारी महानगरपालिका के आयुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपकर रेलवे फाटक पर तत्काल अंडरपास बनाने की मांग की है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि महानगरपालिका प्रशासन रेलवे विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अंडरपास निर्माण के लिए आवश्यक मंजूरी, बजट एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करे, ताकि नागरिकों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिल सके।

पार्षदों ने स्पष्ट किया है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया और अंडरपास निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जिम्मेदार प्रशासन के खिलाफ उग्र विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

**जनहित में मांग है कि नवसारी रेलवे फाटक की ट्रैफिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए अंडरपास निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply