गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए घरों में पानी जमा नहीं रखने की अपील, नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

सूरत।दीपावली के त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने मूल निवास स्थान अथवा बाहरगांव घूमने जाने के कारण कई दिनों तक अपने घर बंद रखते हैं। ऐसे में घरों के अंदर या बाहर पानी से भरे बर्तन और अन्य सामान मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सूरत महानगरपालिका के साउथ ईस्ट जोन (उधना) के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए विशेष सूचना जारी की है।

सहायक मलेरिया अधिकारी सी. एस. भुरिया द्वारा जारी नोटिस में सोसायटी के निवासियों से अपील की गई है कि घर छोड़कर जाते समय ड्रम, टब, पीपा, फ्रिज की ट्रे, कूलर, कुंडे तथा अन्य बर्तनों में पानी जमा करके न रखें।

नोटिस में बताया गया है कि लंबे समय तक इन बर्तनों में पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रजनन होता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।

महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाने से पहले सभी पानी जमा करने वाले बर्तनों को अच्छी तरह खाली करके साफ एवं सूखा रखें। घर के अंदर और बाहर कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जारी नोटिस में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

**महानगरपालिका की नागरिकों से अपील है कि दीपावली का त्योहार खुशी और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें।*

**जनहित में सावधानी ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।*

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    गुजरात प्रदेश नवसारी वार्ड नंबर 4 के नगर सेवक++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के नवसारी रेलवे फाटक पर स्थायी ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए अंडरपास निर्माण की मांग *वार्ड नंबर-4 के पार्षदों ने…

    Leave a Reply